bgkgvs@gmail.com

Blog Details

Give a helping hand for poor people

  • Home / ताज़ा समाचार / Important Notice –…

Important Notice – March 2024 – BGKGVS

रामबाबू वर्मा अध्यक्ष जी ने कहा है कि भारतीय ग्रामीण क्षेत्र ग्रामोद्योग विकास समिति लोयाबादशाहपुर पोस्ट खास जिला एटा उत्तर प्रदेश कार्यक्षेत्र सम्पूर्ण भारत की रजि० की स्थापित दिनांक 06/01/1990 के अन्तर्गत रजिस्टर्ड है|

द्वारा संचालित – प्रस्तावित – प्रस्ताव के क्रिया कलापों के क्रम के अन्तर्गत

मुख्यालय

राष्ट्रीय अनु० जाति/जनजाति/पिछड़ी जाति विकास संस्थान आगरा शहर में मुख्यालय स्थित रहेगा जो वर्ष 1991 से स्थित है और संचालित है|

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मन्त्रालय भारत सरकार शास्त्री भवन नई दिल्ली के अन्तर्गत पूर्व (आर० सैल०) एस० सी० डी० III नॉन प्लान मद के अन्तर्गत निम्नाकित अंकित है –

मुख्यालय पर पदों का लक्ष्य 130 अथवा 90 का रहेगा और 18 मण्डल कार्यालय प्रति मण्डल कार्यालय पर पदों का लक्ष्य 15 का है| 18 मण्डल कार्यालयों के पदों का लक्ष्य 270 का है और 54 जिला कार्यालयों के प्रति जिला कार्यालय पदों का लक्ष्य 46 अथवा 30 का होगा और 54 जिला कार्यालयों के पदों का लक्ष्य 2484 का है| इन कार्यालयों के माध्यम से योजनाएँ संचालित की जायेंगी|

प्राइमरी स्कूल/जूनियर स्कूल

  1. स्वामी विवेकानन्द प्राइमरी/जूनियर स्कूल जो मान्यता प्राप्त हैं सुलेम सराय पीतम नगर धूमन गंज प्रयागराज/इलाहाबाद में संचालित है|
  2. प्राइमरी स्कूल/ जूनियर स्कूल अशोक नगर दक्षिण प्रयागराज मान्यता प्राप्त स्कूल संचालित हैं|
  3. जनता जूनियर स्कूल लोयाबादशाहपुर पोस्ट खास जिला एटा उत्तर प्रदेश में संचालित हैं जोकि मान्यता प्राप्त हैं तथा उत्तर प्रदेश में अन्य विद्यालय भी मान्यता प्राप्त कर संचालित हैं| इन स्कूलों में स्टाफकर्मी जो शिक्षा का कार्य भार ग्रहण कर रहे हैं जो बी० ए० बी० एड० अथवा एम० ए० बी० एड० हैं|
  4. श्रीमती गायत्री देवी प्राइमरी स्कूल नगला मान सिंह अलीगढ़|
  5. मेमोरियल विद्यालय कक्षा 1 से 10 तक रोडवेज बस अड्डे के सामने सुरेन्द्र नगर एटा|
  6. जे० के० प्राइमरी विद्यालय असमत नगर असलावा दादूपुर हण्डिया प्रयागराज|
  7. जे० के० पब्लिक गर्ल्स जूनियर स्कूल असमत नगर असलावा दादूपुर हण्डिया प्रयागराज|
  8. विवेकानन्द शिक्षा निकेतन प्राथमिक विद्यालय, नीम सराय बेगम बाजार मुण्डेरा, प्रयागराज|

मुख्य लेखाकार – बी० कॉम० अथवा एम० कॉम० होना आवश्यक है|

जो उक्त मन्त्रालय के वित्त पोषित सहायता के अन्तर्गत इच्छुक स्टाफ को अनुमति दी जा रही है जो आर० सैल० एस० सी० डी० III नॉन प्लान मद के अन्तर्गत होंगे| मन्त्रालय द्वारा वेतन आने पर ही समय पर देय होगा और स्कूलों का प्रवेश संचालन मन्त्रालय के नियमानुसार होंगे जो कर्मी किसी प्रकार से दोषी पाये जाते हैं तो निरीक्षण के तहत हटाये जा सकते हैं| उक्त विद्यालयों पर 100 बच्चे/बच्चियों द्वारा संचालित होंगे| इच्छुक स्टाफ को संचालन हेतु हमेशा अध्यक्ष जी आशीर्वाद दे रहे हैं| उक्त विवरण अध्यक्ष द्वारा दिया जा रहा है| मुख्यालय/मण्डल कार्यालयों/जिला कार्यालयों पर जो वर्ष 1991 – 92 से हैं जो धन के आभाव में कार्यालयों का समुचित विकास नहीं हो पा रहा है| इच्छुक युवकों/युवतियों को शिक्षा तथा अनुभव के अन्तर्गत मौखिक साक्षात्कार कर चयन प्रक्रिया के तहत चयन होंगे| अप्रैल 2024 से नियमानुसार उक्त कार्यालय भली – भांति संचालित हैं व रहेंगे| वेतनमान मन्त्रालय से आने पर ही देय होगा| अपने – अपने कार्य करने हेतु प्रमाण – पत्र प्राप्त कर ही कार्यालयों में कार्य करेंगे|

सादर

भवदीय

 

आर० बी० वर्मा

अध्यक्ष/पूर्व प्रधान